Advertisement

घर घर तिरंगा लहराकर आजादी के महोत्सव को ऐतिहासिक बनायें: सरवन सिद्धू

(04 अगस्त 2022) उधम सिंह नगर,उत्तराखंड

कुमाऊँ मिड ब्यूरो

जसपुर विधानसभा छेत्र के हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक सरवन सिद्धू ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घरों पर सभी लोग तीन दिनों तक तिरंगा लहराएं। कहा कि देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाकर इसे एक ऐतिहासिक पर्व बनाया जाय। जिसे हमेशा के लिए याद रखा जा सके।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते विधानसभा संयोजक सरवन सिद्धू

विधानसभा संयोजक सरवन सिद्धू ने कुमाऊँ मिडडे से एक खास मुलाक़ात में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिंरगा अभियान पूरे देश में चलाये जाने का आह्वान किया है। इससे एक देश, एक स्वरूप एक पहचान के रूप में देखा जा सके। कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसे पूरे राष्ट्र में चलाया जा रहा है। जसपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाना होगा। जिससे हर बार की तरह जसपुर अपनी एक अलग पहचान बनाकर रख सके। विधानसभा संयोजक सरवन सिद्धू ने कहा कि घरों पर तिरंगा लगाने के साथ ही अपनी प्रोफाइल फोटो के साथ फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप आदि सोशल साइटों पर इसे अपलोड करें।साथ ही यह भी कहा कि लोग बहुमूल्य आजादी को समझें और देश की एकता, अखंडता, राष्ट्र प्रेम को मजबूत करें।

विधानसभा संयोजक सरवन सिद्धू ने मंडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

जसपुर। पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का जसपुर विधानसभा संयोजक बनाए जाने के उपरांत सरवन सिद्धू लगातार अपने ज़िम्मेदारी क़ो पूरी शिद्द्त से निर्वहन करते नजर आ रहे हे।इसे क्रम मे हर घर तिरंगा फहराए जाने की तैयारियों को लेकर उन्होंने ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

गत दिनों जसपुर,महुआडाबरा व भरतपुर मंडल की अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिस में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को विचार-विमर्श किया गया। अभियान के विधानसभा संयोजक सरवन सिद्धू ने कहा कि पार्टी के द्वारा हर घर तिरंगाा कार्यक्रम की जोरदार तैयारियां पूरे देश में की जा रही हैं।

आगामी 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव नाम देते हुए पूरे देश में इसकी तैयारियां चल रही हैं।बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जसपुर क्षेत्र में पार्टी की और से 05 हज़ार घरों में झंडे लगाए जाएंगे। यह कार्य नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के अध्यक्षों की निगरानी में 13 से 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही 10 अगस्त को शाम 4:00 बजे सुभाष चौक से शहर भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. तथा 13 अगस्त को प्रभात फेरी निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।सरवन सिद्धू ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, विधानसभा से संयोजक विनोद कुमार, नगर संयोजक तरुण प्रधान, सह संयोजक अशोक खन्ना, विधानसभा आईटी संयोजक अंकुर सक्सेना, नगर आईटी संयोजक रणवीर चौधरी, खड़क सिंह चौहान,सुधीर, विश्नोई,डॉक्टर सुदेश चौहान, युवा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान,चेतन, मुमताज आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *