हरजाई सनम : ऑफिस वाली लड़की के इश्क मे गिरफ्तार हुआ पति , पत्नि ने दूसरी शादी का लगाया आरोप , मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड

एक विवाहिता ने अपने पति पर ऑफिस में काम करने वाली एक युवती से दुसरी शादी करने का आऱोप लगते हुये अभियोग पंजीकृत कराया हे । कहा कि अब आशीष और उक्त युवती दिल्ली में साथ रह रहे हैं। अवनी का आरोप है कि इस मामले में उसके सास व ससुर का भी सहयोग है।

मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मूल रूप से चंद्रपुर (महाराष्ट्र) निवासी अवनी वर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसने अपनी मर्जी से रविंद्र नगर निवासी आशीष से विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद आशीष के दूसरी युवती से संबंध हो गए। हालांकि आपत्ति जाहिर करने पर आशीष ने उस युवती से संबंध खत्म कर दिए थे। इसके बाद करीब दो माह के लिए आशीष घर से गायब हो गया।

जब आशीष के बारे में पता लगाया तो मालूम हुआ कि उसने ऑफिस में काम करने वाली एक युवती से शादी कर ली। अब आशीष और उक्त युवती दिल्ली में साथ रह रहे हैं। अवनी का आरोप है कि इस मामले में उसके सास व ससुर का भी सहयोग है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष उसके माता-पिता व उक्त युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *