कुमाऊँ मिड डे न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट जसपुर। नगर पंचायत महुआ डाबर आदिवासी अधिकारी शिखा अखियां ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है। इसी महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ है। जिसका दायित्व जिलेभर के विभिन्न सरकारी विभागों को सौंपा गया है।इसी क्रम मे नगर पंचायत महुआडाबरा मे दो हजार से अधिक तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य रखा है।
पंचायत प्रशासन शीघ्र ही शुरू कर 15 अगस्त तक पंचायत क्षेत्र के हर घर प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरवाने के कार्यक्रम तय किए गए हैं। इस के अलावा नगर पंचायत महुआडाबरा प्रशासन द्वारा वॉल पेंटिंग तथा हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी शिखा आर्य ने बताया कि। हरघर तिरंगाअभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रशासन पूरी शिद्दत से जुटा हुआ है। ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply