उधम सिंह नगर-उत्तराखंड (6 अगस्त 2022)

जसपुर।भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रस्तावित 9 अगस्त को प्रथम बार जिला उधम सिंह नगर आगमन की आज जसपुर में स्वागत समारोह के निमित्त तैयारी बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना,प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट कार्यक्रम के समन्वयक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री माननीय वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी 9 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे जसपुर पहुँचेंगे, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मपुर बॉर्डर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बाईक रैली के द्वारा कार्यकर्ता स्वागत करते हुए दुल्हन मंडप पहुँचेंगे, जहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जसपुर दौरे को भव्य-दिव्य बनाने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का विश्वास दिलाया।तदोपरांत इस दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल के आवास पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान , मंडल अध्यक्ष सुधीर बिश्नोई , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विनीत चौहान और राजकुमार गुम्बर, मंडल महामंत्री सुदेश कुमार और विनोद प्रजापति , मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिंह ,खड़क सिंह,ग्रामीण मण्डल महामंत्री रवि साहनी, हरप्रीत सिंह ,अशोक खन्ना , ब्रजवीर चौधरी , विशाल कश्यप जी, भूदेव सिंह चौहान, रवि कश्यप , अभिषेक चौहान,रणवीर चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Leave a Reply