
उधम सिंह नगर-उत्तराखंड (07 अगस्त 2022 )
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा में आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गत शनिवार को अध्यक्ष गायत्री देवी, ईओ शिखा आर्य ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरूआत की। लोगों ने हस्ताक्षर कर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष गायत्री देवी ने कहा कि देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाकर इसे एक ऐतिहासिक पर्व बनाया जाय। जिसे हमेशा के लिए याद रखा जा सके।उन्होंने ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसे पूरे राष्ट्र में चलाया जा रहा है। अध्यक्ष गायत्री देवी ने नगर पंचायत महुआ डाबरा के लोगों से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का आह्वान किया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply