जसपुर:पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी गई एक लाख से अधिक की नकदी व चेक बरामद

सारिका वैध

उधम सिंह,नगर उत्तराखंड (8 जुलाई 2022 )

जसपुर । मेन बाजार में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो चोरों को दबोचा है। उनके पास से चोरी की गई 1,37,000 /- रुपए की नगदी एवं एक चेक भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया है । बता दें कि रविवार को मेन बाजार स्थित गुलशन कन्फेक्शनरी की हॉलसेल दुकान की तीसरी मंजिल की छत की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे दो चोरों ने लाखों रुपए एवं चेक की चोरी कर ली थी । घटना की दुकान स्वामी जोगिंदर सिंह पुत्र दयानंद निवासी पंजाबी कॉलोनी जसपुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि दुकान से लिए गए सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को रकम बांटते हुए गांधी पार्क स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है । पकड़े गए अभियुक्तों में पंकज जोशी पुत्र जगदीश जोशी निवासी गांधी पार्क से 86204/-रुपये व 30 हजार का एक चेक और प्रदीप पुत्र राधे निवासी मोहल्ला जोशियान से 51120/- रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों चोरों ने गुलशन कन्फेक्शनरी की हॉलसेल की दुकान में चोरी करना कबूल किया ।
एएसपी ने बताया कि चोरों ने तीसरी मंजिल से चोरी की है ।एक चोर दुकान के बाहर रेकी करता रहा था , जबकि दूसरा चोर ने दुकान के अंदर बैग में पैसे भर कर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिये , जिसको बाहर खड़े हुए चोर ने कैच कर लिया । चोरी के बाद नीचे उतरते समय पैर फिसलने से पंकज नीचे गिर गया। जिससे उसके पैर में चोट आई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम में कोतवाल अशोक कुमार सिंह , एसएसआई अनिल जोशी, एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट , एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबिल सुभाष कुमार, अवधेश कुमार,भुवन सिंह,अनुज वर्मा समेत पुलिस टीम में शामिल रहे हैं । चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 2500/- रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पंकज जोशी पर वर्ष 2019 में चोरी और वर्ष 2021 में चाकू के मुकदमा भी दर्ज है । बताया कि प्रदीप पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इस दौरान सीओ वीर सिंह भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *