…ज़ब नुमाइश के कई दुकानदारो क़ो पति- पत्नी के झगड़े का बीच बचाओ कराना पड़गया भारी.. जमकर धुना

प्रतीकात्मक फोटो

हल्द्वानी-उत्तराखंड (13 अगस्त 2022 )

नगर मे चल रही नुमाइश के कुछ दुकानदारों को पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े का बीच-बचाव करना खासा भारी पड़ गया। हुआ यूंकि नुमाइश मे आए पति पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख नुमाइश के व्यापारी बीचबचाव करने लगे, जो पति को रास नहीं आया। नाराज पति ने दोस्तों को बुलाकर नुमाइश के व्यापारियों की जमकर धुनाई लगा दी। कुछ ही देर बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। हल्द्वानी शहर में रहने वाले पति-पत्नी नुमाइश घूमने आए थे। नुमाइश घूमने के बाद जैसे ही दोनों बाहर आए तो किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। इस बीच नुमाइश के ही कुछ दुकानदारों ने पति से विवाद का कारण पूछ लिया, जो पति को नागवार गुजरा। गुस्साए पति ने फोन से अपने दोस्तों को नुमाइश में बुला लिया। मौके पर पहुंचे पति के दोस्तों ने नुमाइश के व्यापारियों की लाठी-डंडों से जमकर धुनाई लगा दी। दुकानदारों को छुपने के लिए अन्य दुकानों की टेबल-कुर्सियों का सहारा लेना पड़ा। व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि मारपीट का मामला उनके संज्ञान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *