जसपुर के समीर ने किया छेत्र का नाम रोशन,लंबी कूद में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

उधम सिंह नगर उत्तराखंड 2 सितंबर 2022

सारिका वैध

जसपुर। उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मोहम्मद समीर ने लंबी कूद में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिएभी उसका चयन किया गया है । कोच केवल सिंह संधू ने बताया कि 26, 27 अगस्त को देहरादून में उत्तराखंड एथलेटिक फेडरेशन द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमे मोहम्मद समीर के लंबे कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसका चयन नॉर्थ जोन करनाल में आयोजित प्रतियोगिता, राष्ट्रीय यूथ खेल भोपाल, जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुवाहाटी के लिए हुआ है। उसके चयन पर गुरदास सिंह भुल्लर, सुखबीर सिंह संधू, मनोज शर्मा, दलजीत सिंह, हरिओम सिंह आदि ने बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *