जसपुर के एक और प्रतिभावान युवा ने किया छेत्र का नाम रोशन..नेशनल जूनियर एथलीट चैंपियनशिप में हांसिल किया सिल्वर मेडल

भारत जनहित सेवा संगठन ने किया सम्मानित

उधमसिंह नगर, उत्तराखंड( 9 सितंबर 2022)

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ

मो.इशान को सम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी

जसपुर के एक और युवा ने देश के पटल पर छेत्र का नाम रोशन किया हे। इस होनहार की होंसला अफ़ज़ाई भारत जनहित सेवा संगठन ने सम्मानित कर की हे। गत दिनों भारत जनहित सेवा संगठन ने एक भव्य समारोह मे नेशनल जूनियर एथलीट चैंपियनशिप में सौ मीटर दौड़ में
उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले
जसपुर के मो.इशान को संघठन के अध्यक्ष सोनू कादरी के नेतृत्व में, सम्मानित किया है। इस दौरान इशान ने संगठन के लोगों को प्रैक्टिस में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया। अध्यक्ष सोनू कादरी ने विधायक व सरकार से स्टेडियम निर्माण की मांग की है।
इस मौके पर मौजूद भारत जनहित सेवा संगठन के अध्यक्ष सोनू कादरी, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद नासिर, शान ए इलाही, फहीम उर रहमान, जहीर आलम, साकिब चौधरी, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद फरमान, मोहम्मद वसीम, रविराज एडवोकेट, मोहम्मद सलीम, मो गूलफाम, मोहम्मद मुबीन, मोनीश राजपूत, मोहम्मद बुरहान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *