उत्तराखंड उधम सिंह नगर 10 सितंबर 2022
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज कराया है।
मौ. गुजरातियान, गांधी पार्क निवासी पायल पत्नी संजू उर्फ सुमित पुत्री ओमप्रकाश ने कहा है कि उसका विवाह चार साल पहले मोहल्ले के ही संजू उर्फ सुमित पुत्र महेन्द्र सिंह से हुआ था। विवाह के समय परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया। बावजूद इसके पति संजू उर्फ सुमित, सास राजेश देवी, जेठ अमित कुमार, जेठानी हिमानी निवासी जसपुर, ननद नेहा पवार पत्नी पंकज, ननदोई पंकज निवासी दिल्ली उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताडित करते थे। आरोप है कि ससुराली दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे। आरोप है कि वर्ष 2019 में दीपावली के दिन ननद, ननदोई के अलावा अन्य आरोपियों ने उसे दीपावली के चिराग से जलाकर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि पिछले साल ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply