आप ने फूंका उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमेन का पुतला… पीराने कलियर पर की गई टिप्पणी से नाराज हैं लोग

उधम सिंह नगर उत्तराखंड 13 सितंबर 2022

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा पिरान कलियर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। वही इस आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का पुतला फूंका नाराजगी का इजहार किया।


आज आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि वफ अध्यक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोप लगाया इस तरह की टिप्पणी से उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने की सोची समझी साजिश है। कहा सभी धर्मों के लोग पिरान कलियर जाते हैं और श्रद्धा रखते हैं। विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, साबिर हुसैन, मो.अकरम, देवेंद्र कुमार, मो.रियाजुल, आशीष कुमार, फरमान, मो.आजम रहे।

शादाब शम्स के बयान को लेकर दिखने लगी नाराजगी
ऐसे में अब उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने अपनी ही सरका को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है. पिरान कलियर दरगाह में केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया से जायरीन आते हैं. ऐसे में शादाब शम्स के बयान को लेकर विवाद होना भी शुरू हो गया है. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के पिरान कलियर के खिलाफ बयानबाजी को लेकर नाराजगी भी सामने आने लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *