उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (17 सितंबर 2022)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर मे भगवान विश्वकर्मा की जयंती के मौके पर शनिवार को विशेष पूजा पाठ हुआ। घरों के साथ गैराजों और फैक्ट्रियों में भगवान की आराधना की गई। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से नई ऊर्जा मिलने के साथ ही कामकाज में आने वाली अड़चनें दूर हो जाती हैं।

नगर के राजपूर स्थित नेकटा फ्रेश फैक्ट्री मे भी भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कुमार चौहान ने हवन पूजन के उपरान्त फैक्ट्री यंत्रो की पूजा की गई। मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश कुमार ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की । विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में से सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया।इस दौरान बड़ी संख्या मे छेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply