उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (19 सितंबर 2022)
सारिका वैध
जसपुर । कोजी ब्यूटी सोसाइटी एवं कोजी ब्यूटी वर्ल्ड एकेडमी के तत्वधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का विधिवत समापन किया गया ।

कोतवाली रोड स्थित सोसाइटी कैंपस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जसपुर , काशीपुर , ठाकुरद्वारा व अफजलगढ़ क्षेत्र की 25 युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कोजी ब्यूटी वर्ल्ड एकेडमी की फाउंडेशन डायरेक्टर नसरीन चौधरी ने बताया कि शिविर में मेकअप , हेयर एंव ब्यूटी स्किन के लिए बेसिक क्लास शुरू की गई थी। आज शिविर के समापन के अवसर पर फाउंडशेन डायरेक्टर नसरीन चौधरी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों के लिए प्रशिक्षण शिविर में प्राथमिकता से व्यवस्था की गई थी ताकि युवतियां स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें और ब्यूटीशियन कोर्स को पूरा करने के बाद युवतियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था द्वारा 6 वर्षों से लगातार ब्यूटीशियन कोर्स शिविर का आयोजन कर निःशुल्क प्रशिक्षण देकर क्षेत्र की हजारों युवतियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनको रोजगार मुहैया कराया है । कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त रोशनी परवीन , इंदु लता , अमरजीत कौर , मोनिशा , नीशु चौहान, अल्फिशा खानम , सानिया परवीन , राखी , रजनी , नूरी गोसिया , संदीपा , दिव्या चौहान,नीमा परवीन, सुमाइला उस्मानी, वंशिका रानी, अमनदीप कौर, मेहरून्निसा, तबस्सुम, अमरीन,सहित दो दर्जन से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण पत्र दिये गए । इस अवसर पर कोजी ब्यूटी सोसायटी की अध्यक्ष आसमा चौधरी , जफर चौधरी , नसीम चौधरी, शरीफ चौधरी , नसीम जहां , मुजफ्फर चौधरी , संजय राजपूत , रेखा राजपूत , मौ.इकराम आदि शामिल रहें। नसरीन चौधरी व जफर चौधरी द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का भी बुके देकर स्वागत किया गया।
… ज़ब युवतियों के दिल से निकाला थैंक्यू नसरीन मैम
जसपुर। मौका था प्रशस्ति पत्र हासिल करने का। 10 दिनों तक मेकअप की दुनिया से जुड़े हर एक हुनर को बारीकी से सीखने का मौका जो मिला था। वही इस से इतर यह सारे गुर किसी और ने नहीं बल्कि मेकअप की दुनिया का बड़ा व जाना पहचाना नाम इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट कोजी ब्यूटी सोसाइटी की फाउंडर डायरेक्टर नसरीन चौधरी के हाथों निशुल्क सीखने को जो मिला था। 10 दिनों के भीतर मिले ज्ञान की रोशनी तथा नसरीन चौधरी के साथ रहकर आत्मविश्वास व ऊर्जा का जो संचार इन लड़कियों में उभर कर सामने आया वह इन के चेहरों पर साफ नजर आ रहा था। जिसके चलते हर एक छात्र के मुंह से बरबस यही निकला कि थैंक्यू नसरीन मैम…….सभी ने दिल की गहराइयों से नसरीन मेम का आभार व्यक्त किया तथा सभी ने अपनी और से नसरीन मेम क़ो सप्रेम एक स्मृति भी भेंट की।
यूट्यूबर टीम को भी नसरीन चौधरी ने किया सम्मानित

नसरीन चौधरी कोजी ब्यूटी सोसाइटी के बैनर तले समय-समय पर न सिर्फ क्षेत्र की प्रतिभाओ को निखारने का कार्य करती रहती हैं बल्कि उनको सम्मान देकर उनकी हौसला अफजाई भी भरपूर ढंग से करती रहती हैं। इसी कड़ी में इस बार नसरीन चौधरी द्वारा क्षेत्र के तीन नौजवानों की एक यूट्यूबर पर टीम को सम्मानित किया। यह तीनों युवा यार अपनी चला… नाम से यूट्यूब चैनल चलाकर कॉमेडी वीडियो डाल कर अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाते रहते हें

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply