जसपुर:भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़ा के तहत अभिनंदन पत्र पोस्ट किये,राज्य सभा सांसद व पूर्व विधायक रहे मौजूद

उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (19 सितंबर 2022)

सारिका वैध

जसपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य के अंर्तगत सेवा पखवाड़ा के तहत काशीपुर जिले के नगर मण्डल जसपुर में राज्य सभा सांसद डॉ0 कल्पना सैनी व पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल के साथ भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं एवं अभिनंदन पत्र पोस्ट किये । साथ ही सांसद डॉ0 सैनी ने कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया । भाजपाइयों ने प्रथम बार जसपुर आगमन पर सांसद डॉक्टर सैनी को भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग देकर एवं फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सुधीर विश्नोई , डॉ सुदेश कुमार , तरुण गहलोत, डॉ विजय सिंह सैनी , चौधरी ब्रजवीर सिंह , सरवन सिद्दू, र्सिद्धार्थ मोहन सिंघल , बृजेश चौहान ,विकल फोटी,अंकुर सक्सेना,अभिषेक चौहान, देवेंद्र चौहान, आर एस चौधरी,उमा विश्नोई , वीना नागर , रेखा गुप्ता , लक्ष्मी देवी , ममता शर्मा , मंजू शर्मा , अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *