जसपुर:अहमदनगर-अमियावाला मार्ग का लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से होगा पुनर्निर्माण, वित्तीय स्वीकृति मिली

उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (19 सितंबर 2022 )

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर।पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव दिए गए थे,

मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपते पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल

जिनमें बी०एस०वी०इंटर कॉलेज के पीछे से अहमदनगर होते हुए अमियावाला तक सड़क के पुनः निर्माण की भी मांग की थी। जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसकी कुल लंबाई लगभग 3.50 किमी है,सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ की धनराशि से होगा तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया जाएगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया अति शीघ्र प्रारंभ होगी।टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही जसपुर-अहमदनगर- अमियावाला सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उक्त सड़क की स्वीकृति होने पर पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल सहित भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान , अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार जी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई जी , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर और विनीत चौहान , ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर ,व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत , महामंत्री डॉ सुदेश चौहान और विनोद प्रजापति ,मंडी उपाध्यक्ष सरवन सिंह ,देवेन्द्र चौहान , मनोज चौहान , खड़क सिंह चौहान , प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रहम्मानन्द, जिला पंचायत सदस्य सतीश फौजी , ग्राम प्रधान हरि सिंह , सुरेंद्र गिरी , बीरेंद्र चौहान ,अभिषेक चौहान,अंकुर सक्सेना, विकल फोटी, रणवीर सिंह चौधरी,चेतन समेत आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *