उधम सिंह नगर -उत्तराखंड( 2 अक्टूबर 2022 )
अंकुर जैन,ब्यूरो चीफ
जसपुर। रामलीला मंचन में सर्पूर्णखा की नाक कटाई से लेकर सीता हरण तक पात्रों द्वारा बेहतरीन मंचन किया गया ।

उमादत्त रंगमंच मो.जटवारा रामलीला में।शनिवार की रात झांसी के कलाकारों ने लीलाओं का सुंदर मंचन किया।इस मंचन में लक्ष्मण द्वारा सर्पूर्णखा की नाक काटने के बाद सर्पूर्णखा अपने भाई खर दूषण के पास जाकर सारी बताई तो खर दूषण ने विशाल सेना लेकर श्री राम पर आक्रमण कर दिया ।

भीषण युद्ध हुआ जिसमें सेना समेत खर दूषण मारा गया । तदुपरान्त सर्पूर्णखा लंकापति रावण के पास जाकर सारी वृतांत बताते हुए बोली कि मेरी नाक गयी तो गयी , अब अपनी नाक सम्भालो तुम ।जग में ऊची नाक नहीं तो नकटा नाम धरा लो तुम । यह सुनते ही रावण क्रोधित हो गया ।और श्री राम की भार्या सीता का हरण करने के लिए मामा मारीच के पास सहयोग के लिए गया।तब मारीच ने माया से सोने के मृग का रूप धारण कर सीता जी के सन्मुख घुमने लगा । सोने का मृग देखते ही सीता जी ने उस मृग का छाल लाने के लिए श्री राम से हठ करने लगी ।श्री राम चन्द्र जी मृग का पिछा करते हुए जंगल की तरफ दूर चले गये ।
और जैसे ही श्री राम ने बाण मारा मायाबी मारीच ने मरते मरते रामचंद्र जी के आवाज में बोला हाय लक्ष्मण , हाय लक्ष्मण।यह सुनते ही सीता जी ने लक्ष्मण को श्री राम की सहायता के लिए भेज दिया ।लक्ष्मण के जाते ही ब्राह्मण के भेष में रावण आया और भीक्षा देने के लिए आयी सीता जी का हरण करके रावण पुष्पक विमान से लंका चला गया ।इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवि चौधरी उपाध्यक्ष दिनेश तोमर महामंत्री गजेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग रंगमंच प्रबंधक मनदीप चौधरी प्रदीप कुमार आदि सभी सदस्यगण के आलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply