
उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (6 अक्टूबर 2022 )
काशीपुर आईटीआई थाना छेत्र मे
मामूली कहासुनी को लेकर युवतियों के दो गुट आपस में भिड़ गये। युवतियों का मामला होने के चलते बीच-बचाव को कोई भी नहीं आया। इधर, सूचना पर पहुंची आईटीआई पुलिस को युवतियों के दोनों गुट भाग गये।

बताया जा रहा हे कि आज शाम कुंडेश्वरी रोड स्थित संडे मार्केट के पास तीन युवतियां मोमो खा रही थीं। चीमा चौराहा की तरफ से दो युवतियां भी उधर से निकल रही थी। इसी दौरान एक युवती ने दूसरी युवती को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। यह सिलसिला करीब 10 मिनट तक चलता रहा। युवतियों का मामला होने के चलते किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया और भीड़ जमा हो गई। हालांकि किसी ने घटना की सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। युवतियों का इस तरह सड़क पर झगड़ा करना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। इधर, एसआई राकेश राय ने कहा युवतियों के आपस में झगड़ा करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवतियां वहां से फरार हो गई थी। बहरहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply