
उधम सिंह नगर, उत्तराखंड (09 अक्टूबर 2022)
जसपुर मे जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शानो शौकत के साथ निकाला गया।लगातार हो रही बारिश के बावजूद जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत दी। झमाझम बारिश के बीच जुलूस में शामिल लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।
आज प्रातः 8 बजे तकिये वाली मस्जिद से नगर के उलेमाओ की अगवाई मे जुलूस- ए-मोहम्मदी अमन का पैगाम लेकर शुरू हुआ। जिस के बाद ठाकुर मंदिर, गाँधी पार्क, मोहल्ला जोशीयान, पट्टी चौहान, सक्को वाली मस्जिद, मेनबाजार,कोतवाली रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये जुलुस उर्स ग्राउंड मे पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस में नात ख्वानि के काफिले शामिल हुए तथा जगह जहां लंगर बांटा गया और लोगों ने जगह-जगह फूलों की बारिश कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में लोगों ने अपनी-अपनी गाड़ियों व आटोरिक्शा से शिरकत की।समापन्न पर उलेमाओ ने देश मे अमन शांति खुशहाली की दुआ की गई।

जुलुस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रही।कुमाऊँ मिड डे न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट


इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply