
देहरादून-उत्तराखंड (19 अक्टूबर 2022 )
देहरादून।दिलो पर राज़ करने वाले हरदिल अज़ीज आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को एक और बड़ा सम्मान मिला हे ,उल्लेखनीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए मिला गढ़भूमि सम्मान-2022 से नवाज़ा गया हे। इस उपाधि पर उनके चाहने वालो द्वारा उनको दूरभाष पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
चंबा में आयोजित सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी की 21 वीं स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रताप नगर विधायक विक्रम नेगी,पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व समाजसेवी व अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच प्रतिभाओं को समान्नित किया गया, कला एवं संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में लोकगायिका मीना राणा, उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य क्षेत्र में आईएएस वंशीधर तिवारी महानिदेशक सूचना व शिक्षा, पत्रकारिता में जगमोहन रौतेला, शिक्षा व समाज सेवा में हुकुम सिंह ओनिआल, शिल्पकार सर्वजीत खत्री को गढ़भूमि सम्मान-2022 से समान्नित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply