
उधम सिंह नगर उत्तराखंड(09 नवंबर) 2022
अंकुर जैन/ तौफीक अहमद
जसपुर।वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स जसपुर पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में शादाब शम्स अल्पसंख्यक समाज के लोगों से रूबरू हुए।

आज बुधवार को मोहल्ला पट्टी चौहानान मे देर सांय हाजी नफीस कैलेंडर परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुँचे राज्य के वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. खलील उस्मानी की अग़वाई मे हाजी राशिद,हाजी नफीस, हाजी अब्दुल हमीद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं से शादाब शम्स को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में सुधार लाया जाए। शादाब शम्स ने कहा कि मोदी सरकार मदरसों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान चला रही है। आधुनिक शिक्षा के साथ मदरसों को मॉडल मदरसे के रूप में विकसित किया जाएगा।मदरसों में शिक्षा पाने वाले विद्यार्थी केवल मौलाना और मौलवी तक सीमित न रहे इसके लिए सरकार मदरसों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने, उन्हें मॉडल मदरसों का दर्जा देने का मिशन चला रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख , हरिद्वार जिला अध्यक्ष बेहरोज आलम,देहरादून महानगर महामंत्री फराज खान, हाजी राशिद हुसैन प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा , अनीस सदर,तौफीक अहमद,शाकिब सिद्दीकी, सईद सदर , मो.इक़बाल , शारिम सिद्दीकी,मोहम्मद आदिल, सईद भाई,हाजी फिरासत ,मौहम्मद अलशान सहित खासी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com










Leave a Reply