जसपुर बार चुनाव:अध्यक्ष पद पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला.. 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए

उधम सिंह नगर-उत्तराखंड( 9 नवंबर 2022)

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर बार एसो.के चुनाव में अब अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।ज़ब कि सदस्य पद पर पीतांबर सिंह का नामांकन वापस होने पर छह सदस्य निर्विरोध चुने गये ।

जसपुर बार एसो.चुनाव अधिकारी बिजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मनदीप चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें सभी सही पाए गए। जिस के उपरांत अध्यक्ष पद पर देवेंद्रजीत, दिग्विजय सिंह, भूदेव सिंह,के बीच मुकाबला होगा। ज़ब कि उपाध्यक्ष पद पर सत्यपाल जोशी, राजकुमार, सचिव पद पर सलीम अहमद, अनिल जोशी राकेश कुमार, ज़ब कि उप सचिव पद पर जुल्फिकार अली, संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह, विकास अरोरा चुनाव मैदान में हैं। बताया कि
बार के 124 सदस्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।अध्यक्ष समेत पांच पदों पर 19 नवबर को मतदान होगा।अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के बीच फिलवक्त दिग्विजय सिंह मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं।हाला कि आगे देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *