Advertisement

जसपुर की बेटी आयुषी जोशी ने कराटे चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडल जीत कर नाम किया रौशन

उधम सिंह नगर उत्तराखंड, (11नवंबर 2022)

जसपुर के चार बच्चे हुए नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित

अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर। तीसरी उत्तराखंड कराटे कप चैंपियनशिप में टाइगर रॉक्स एकेडमी के 13 बच्चों ने मेडल प्राप्त किए।

बीते दिनों देहरादून के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल मैं आयोजित तीसरी उत्तराखंड कराटे कप चैंपियनशिप मैं जसपुर की टाइगर रॉक्स एकेडमी के 15 बच्चों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव संजीव जांगड़ा एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के सचिव लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। इस कराटे चैंपियनशिप में चीफ गेस्ट के रुप में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के इंडियन कराटे मैनटोर श्रीमान भरत शर्मा एवं उनके बेटे वर्ल्ड रैंकिंग प्लेयर तथा ईरानी कोच श्रीमान हामिद रहे। यह चैंपियनशिप दिनांक 6 नवंबर को आयोजित की गई थी जिसमें अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट से बच्चों ने प्रतिभाग किया। जसपुर के 15 बच्चों में से 13 बच्चों ने जमकर मुकाबला कर मेडल सर्टिफिकेट प्राप्त करें जिनमें आयुषी जोशी ने 11 साल -40 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल, एकता ने 9 साल 30 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल, विराट सिंह ने 7 साल -30 किलोग्राम वेट कैटिगरी में गोल्ड मेडल एवं लक्ष्य ने 11 साल 40 किलोग्राम वेट कैटिगरी में गोल्ड मेडल। गोल्ड मेडल प्राप्त बच्चे नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे । योगेश ने 11 साल 40 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल, हेमांक ने 10 साल 35 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल, चर्चित ने 12 साल -40 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल, सूर्यांश ने 13 साल 45 किलोग्राम वेट कैटिगरी में सिल्वर मेडल, मयंक सिंह ने 11 साल 35 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल, इंद्रजीत सिंह ने 10 साल 30 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल, सुखमणि ने 12 साल 40 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रोंज मेडल, स्पर्श ने 9 साल 30 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रोंज मेडल तथा पवित्रा 9 साल -40 किलोग्राम वेट कैटेगरी में रोल मॉडल प्राप्त किया। पदक जीतने पर कराटे एसोसिएशन उधम सिंह नगर के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने, तथा श्रीमान लक्ष्मण सिंह जी ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

बीते दिनों हुई प्रतियोगिता में 11 वर्षीय आयुषी जोशी व लक्ष्य ने 40 किलो, एकता (9) ने 30 किलो और विराट सिंह (7) ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किए। गोल्ड मेडल प्राप्त बच्चे नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह, अनिल जोशी ने बच्चों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *