जसपुर:पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के छात्रों में लहराया परचम..ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 27 छात्र छात्राओं ने 49 पदक किये हासिल

उधम सिंह नगर-उत्तराखंड( 16 नवंबर 2022)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर नगर के विद्यालय पंडित पूर्णानंद तिवारी इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है l दिनांक 14 व 15 नवंबर 2022 को बीएसवी इण्टर कॉलेज में संपन्न हुए ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक खेलों में पंडित पूर्णानंद तिवारी इण्टर कॉलेज के 27 छात्र छात्राओं ने कुल 49 पदक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अर्जित की है । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 19 स्वर्ण पदक ,10 सिल्वर पदक और 20 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के खेल संयोजक अजय कुमार ,योगा शिक्षक दीपक कुमार व योगा शिक्षिका प्रभादेवी के कुशल मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय के प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल और अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने छात्र छात्राओं को जनपद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका उत्साहवर्धन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *