उधम सिंह नगर उत्तराखंड (20 नवंबर 2022 )
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर। वरिष्ठ पत्रकार सुशील चौहान को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जसपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।. यूनियन के जिला महासचिव विनोद कुमार ने सुशील चौहान को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से संबंधित सूचना जारी करते हुए कहा है कि सुशील चौहान यूनियन को मजबूत करने और पत्रकार जगत के साथियों के हित में दायित्यों को निर्वाहन करेंगे।शनिवार को जसपुर पहुंचे उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव विनोद कुमार ने स्थानी पत्रकारों के साथ बैठक कर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ही एक पत्रकारों का ऐसा संगठन है कि जो पत्रकार हितों के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
वरिष्ठ पत्रकार सुशील चौहान ने सभी का आभार जताते हुए कहां कि संगठन की विधानसभा इकाई जल्द गठित करते हुए कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा. कमेटी में वरिष्ठ पत्रकारों को जगह दी जाएगी ताकि पत्रकारिता की चुनौतियों का सामना किया जा सके। वही सुशील चौहान के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर स्थानीय पत्रकारों ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में इस्लाम हुसैन, महेंद्र राही, सारिका वेध,आलम रजा, एचएस सिद्दीकी,अंकुर जैन, तौफीक अहमद, मुनेश चौहान, दीपक चौहान, नदीम अहमद, शहाबुद्दीन अंसारी आदि शामिल रहे। जिला महासचिव विनोद सिंह के साथ पत्रकार प्रकाश कुंज भी मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply