उधम सिंह नगर- उत्तराखंड (21 नवंबर 2022)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर । भीषण सड़क दुर्घटना में एक पुलिस कर्मी के रिश्तेदार युवक की दर्दनाक मौत हो गई । जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार काने वाली खान पुर, हरिद्वार निवासी 28 वर्षीय पिंकू उर्फ अमर जीत पुत्र अनंग पाल सिंह व उसका साथी झबरेड़ा,हरिद्वार निवासी 27 वर्षीय अंकित पुत्र सेठ पाल हरिद्वार से मोटर साइकिल से काशीपुर आरहे थे , तभी सायं करीब साढ़े चार बजे जसपुर कोतवाली अंतर्गत नादेही चीनी मिल रोड पर उनकी मोटर साइकिल की सामने से आ रही शेरकोट (बिजनौर) निवासी मुकीम उद्दीन पुत्र नसीम उद्दीन व उसके साथी की स्कूटी से जबर्दस्त टक्कर हो गई । जिससे मोटरसाइकिल चालक पिंकू उर्फ अमरजीत व स्कूटी चालक 35 वर्षीय मुकीम उद्दीन गम्भीर रूप से घायल हो गए । दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया । जहां पिंकू उर्फ अमरजीत को मृत घोषित कर दिया गया और गम्भीर रूप से घायल स्कूटी चालक मुकीम उद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया । बताया गया कि मृतक का साथी अंकित व स्कूटी चालक का साथी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं । पिंकू की दर्दनाक मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया । बताया गया कि मृतक पिंकू के जीजा कुलदीप सिंह एसओजी पुलिस काशीपुर में तैनात हैं । वह अपने साथी के साथ उन्हीं के पास काशीपुर आरहा था । लेकिन उनके पास पहुंचने से पहले ही उसे मौत लील गई । समाचार लिखने तक मृतक के परिजन जसपुर नहीं पहुंच पाए थे और न ही घटना के सम्बन्ध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी जासकी थी।
कोसों मील दूर से मौत ले आई खींचकर
जसपुर । सही कहा गया है कि मौत सात तालों में भी नहीं छोड़ती । इंसान की मौत का स्थान और समय निश्चित है।बताया गया कि मृतक हरिद्वार से चलने से पहले क्रिकेट खेल रहा था । क्रिकेट खेलने के बाद अचानक ही उसका मूड काशीपुर आने का बना था । यही कहा जायेगा कि उसे उसकी मौत जसपुर खींच कर ले आई ।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com










Leave a Reply