उधम सिंह नगर, उत्तराखंड (30नवंबर 2022)
उधम सिंह नगर मे एक कथित आशिक को मिलना उस वक्त भारी पड़ गया ज़ब प्रीमिका के परिजनों ने उस कथित आशिक की जमकर धुनाई कर दी।
तभी आशिक को पकड़ कर युवती के परिजनों ने जम कर पिटाई कर डाली और इतना ही नहीं बल्कि मारपीट की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी जो कि अब ये वीडियो जम कर वायरल हो रही है. 40सेकिंड के इस वीडियो मे दो युवक एक युवक को एक कमरे मे डंडो से पीटते दिखाई दे रहे हें।मारपीट का प्रकारण पुलिस के समाने आने का बाद पुलिस हरकत मे आई और मामले को पंजीकृत कर दिया. हालांकि ये मारपीट का वीडियो बीते 26 नवंबर का बताया जा रहा है.
उधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना क्षेत्र के निवासी जहीर अहमद ने एसपी सिटी से मुलाकात की। उसने एसपी सिटी को सौंप तहरीर में कहा पिछले दिनों कुछ लोग उसे बुलाकर अपने घर ले गये, जहां उसे कमरे में बंद करके लाठी डंडों से जमकर पीटा गया, पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित द्वारा पिटाई की वीडियो दिखाए जाने पर एसपी सिटी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला प्रेम प्रसंग से जुडा बताया जा रहा है। बताया जा रहा हे कि युवक एक युवती से प्यार करता । युवती के परिजनों ने इसका की बार विरोध हभी किया, इसके बाद युवक का प्रेम परवान चढ़ता गया। जिससे नाराज़ परिजनों ने युवक को घर बुलाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।वीडियो वायरल होने के बाद छेत्र मे चर्चाओं का बाजार गर्म हे।
वही एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कात्याल ने बताया कि नानकमत्ता के एक युवक ने शिकायत पत्र के साथ वीडियो देकर बताया की उसके साथ कुछ लोगो ने पिटाई की है. जिसको लेकर शिकायत पत्र पर कार्यवाही की जा रही है और इस तरह के लोगो को कार्यवाही की जाएगी.

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply