उधम सिंह नगर -उत्तराखंड(0 3 दिसंबर 2022)
(अंकुर जैन ब्यूरो चीफ)
जसपुर विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा सत्र से लौटने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार पर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विधानसभा सत्र को 2 दिन में समाप्त करने पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।गतदिवस अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधानसभा सत्र में भाग लेकर लौटे विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उन्होंने विधानसभा सत्र में प्रश्न लगाकर क्षेत्र के विकास कार्यों की सूचना मांगी थी।कॉर्बेट नेशनल पार्क में पतरामपुर वन रेंज से पर्यटकों के लिए गेट खोलने की मांग की थी। उन्हें बताया कि सरकार की कोई योजना नहीं है। नहरों की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की थी। जवाब में सरकार ने कहा कि सफाई मरम्मत करा दी गई है अब कोई योजना नहीं है। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। तेंदुए किसानों पर लगातार हमले कर रहे हैं। घायलों के इलाज के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। श्मशान घाट, कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराने के लिए मांग की थी।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने उन्हें बताया कि केवल कब्रिस्तान की चहारदीवारी के लिए पूरे प्रदेश के लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। श्मशान घाट की चहारदीवारी कराने की कोई योजना नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले के लिए अलग से कोई योजना नहीं है। धान की फसल का उन्होंने समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की योजना नहीं है। थी। सरकार ने केवल 100 रुपये प्रति क्विंटल रेट बढ़ाए हैं। गुलदार तेंदुए के बढ़ते हमलों को लेकर सवाल लगाया गया था जिस पर जवाब मे बोले- तेंदुए के हमले में घायल के इलाज की सरकार के पास नहीं है योजना लिए अलग से कोई योजना नहीं है। धान की फसल का उन्होंने समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की योजना नहीं है। थी। सरकार ने केवल 100 रुपये प्रति क्विंटल रेट बढ़ाए हैं।भूकटाव रोकने के लिए फीका नदी और ढेला नदी पर स्थाई पिचिंग का निर्माण कराने की मांग की थी इस विषय में भी सरकार की कोई योजना नहीं है। इसके अलावा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए रिक्त पदों पर नियुक्ति कराने की मांग की थी।
आग लगने पर मुआवजा राशि बढ़ाने की उन्होंने मांग की थी। . सरकार ने मांग को स्वीकार नहीं नदी और ढेला नदी स्थायी पिचिंग किया।बेरोजगारों के लिए विभागों में पड़े रिक्त पदों पर नियुक्ति कराने की मांग की थी जिसमें सरकार की कोई योजना नहीं हे। वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल द्वारा किए गए पलटवार पर भी विधायक आदेश चौहान ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी, तथा कहा कि उनकी लड़ाई सूदखोरों व के खिलाफ है।
प्रेस वार्ता के दौरान गजेंद्र चौहान,राहुल गहलोत बंटी, हिमांशु नंबरदार, आदि मौजूद थे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com












Leave a Reply