मैकेनिक की अपने घर परसंदिग्ध मौत,पत्नी पर हत्या का आरोप

उधम सिंह नगर उत्तराखंड, (17 दिसंबर 2022)

रुद्रपुर। मैकेनिक की अपने घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई हे।

जानकारी के मुताबिक रम्पुरा चौरासी घंटा मंदिर निवासी किशन कोली (28) गाबा चौक पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। मृतक के भाई बबलू ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम किशन दुकान बंद कर घर आया था और खाना खाकर कमरे में सो गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे किशन नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। परिजनों ने देखा किशन पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा था। बताया कि किशन की चार साल पहले शादी हुई थी और पिछले तीन साल से पत्नी मायके में रह रही थी। नौ दिन पहले ही उसकी पत्नी ससुराल आई थी। बबलू ने बताया की किशन के गले और माथे पर चोट के निशान हैं। रम्पुरा पुलिस किशन की पत्नी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *