जसपुर:भारत जनहित सेवा संगठन ने जरूरतमंद व गरीब लोगो को बांटे कंबल


उधम सिंह नगर-उत्तराखंड (26 दिसंबर 2022 )

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन मुख्यतिथी गण

जसपुर। तापमान में लगातार जारी गिरावट व बढ़ते सर्दी के सितम के बीच जनहित सेवा संगठन ने गरीब असहाय लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। भारतीय जनहित सेवा संगठन द्वारा लगभग 130 जरूरतमंदों को कंबल बांटकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आज जनहित सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने अफजलगढ़ रोड स्थित हीरा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय 130 लोगों को कंबल वितरित किये गये। वितरण मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी राशिद हुसैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहनवाज आलम, शाहनवाज प्रधान, गजेंद्र चौहान, पूर्व सभासद मो.नाजिम, आबिद नूरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मो. उमर, वसीम सिद्दीकी, डॉक्टर यूनुस चौधरी,मोहम्मद मोहसिन व्यापार मंडल संगठन मंत्री हिमांशु नंबरदार सर्वेश चौहान नफीस चूड़ी फिरोज संजय राजपूत मास्टर शब्बीर मोहम्मद हाजी यामीन मावे वाले द्वारा कंबल बांटे गये । इस दौरान अध्यक्ष सोनू ने कहा कि भारत जनहित सेवा संगठन हमेशा से जनहित सेवा के लिये तत्पर रहा है।और आगे भी अपने इस मिशन को मुसलसल जारी रखेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्वारा संगठन के सभी पदाधिकारियों की सराहना भी की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन शान ए इलाही द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस्लामुद्दीन वरिष्ट उपाध्यक्ष, मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष, शान ए इलाही मुख्य प्रवक्ता, फहीम रहमान, नासिर, नाजिर, रविराज एडवोकेट, साकिब चौधरी, जहीर आलम,सावेज बली, फरमान अली, मोहम्मद वसीम,मोहम्मद मुबीन, शहजाद एडवोकेट, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद सावेज, मोहम्मद मोहसिन, नावेद, परवेज आलम,एडवोकेट दानिश,मोहम्मद आजम, मा.शब्बीर शरीफ हकीम आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *