उधम सिंह नगर-उत्तराखंड( 28 दिसंबर 2022)
जसपुर कोतवाल प्रकाशन दानू ने क्षेत्र के सभी लोगो से विन्रम अपील करते हुए कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से निवेदन किया जाता है की नशा मुक्त उत्तराखण्ड में पुलिस का सहयोग करें अपने आस-पास व अपने घर में बच्चो पर विशेष ध्यान रखे । आपकी लापरवाही आपके बच्चो व परिवार के यूवा पीढी के लिए खतरानाक साबित होगी । मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने वालो की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को देकर के नशा तस्करो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कराने में सहयोग करें , आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा । मो0न0- 9411112908 पर फोन कर गोपनीय सूचना दर्ज कराये।
यहां आपको बता दें कि बीते 3 महीनों में कोतवाल श्री दानू द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक ना सिर्फ कई दर्जन नशा करने वालों बल्कि नशे के सौदागर को पर भी कड़ा शिकंजा कसते हुए जेल भेजा जा चुका है। जसपुर क्षेत्र में पूर्व में चलते बेरोक टोक नशे के कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा है। इसी अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए श्री दानू द्वारा जनता से सहयोग की अपील की जा रही है।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com










Leave a Reply