ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मौर्य का प्रथम बार आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

उधम सिंह नगर उत्तराखंड (03 जनवरी 2022)

काशीपुर।पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं कुमायूं संयोजक के प्रथम बार काशीपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य जी एवं कुमाऊं संयोजक मनोज प्रजापति जी का ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया तथा मोर्चा में मोर्चा ओबीसी मोर्चा के नारे लगाकर अपने नेताओं के वक्तव्य को सुना इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रजापति ,जिला मंत्री जितेंद्र यादव ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अंकुर प्रजापति, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी, उदय राज सिंह कुंदन सैनी जी राजेंद्र सैनी जी ,राजेंद्र कश्यप जी ,जाकिर हुसैन एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे और अंत में प्रदेश महामंत्री जी एवं कुमाऊं संयोजक जीने सभी पदाधिकारियों को मिलजुल कर कार्य करने पार्टी के सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना इसी तरह के कई दिशा निर्देश दिए और कहां ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी में सभी मोर्चों से बड़ा मोर्चा है और इसके कर्तव्य भी सबसे बड़े हैं
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इस समय भारतीय जनता पार्टी है और इसको और ऊंचाइयों तक लेकर जाना है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *