जसपुर । हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर यूथ कांग्रेस जसपुर ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा के माध्यम से प्रेषित कर वहां के लोगों को हटाने से पहले पुनर्वास करने की मांग की।
आज जसपुर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कहा कि उत्तराखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर हल्द्वानी के वनभूलपुरा के लगभग 4 365 घरों को तोड़ने के आदेश दिए हैं इस बस्ती में लगभग 50 से 60 हजार लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि घरों को तोड़ने से पहले उत्तराखण्ड की राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार को उन परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि हज़ारों की संख्या में वहाँ राह रहे परिवारों के सामने जीवन संकट की स्थिति उत्पन्न ना हो। इस दुर्घटना पूर्ण स्थिति में बेगुनाह महिलाएं बच्चे नौजवान बुजुर्ग के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। जिस कारण राज्य के भविष्य का एक शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक और शामिल रहे।मानवीयता का बड़े स्तर पर हास होग। उन्होंने पत्र में कहा है कि वह राज्य एवं केंद्र सरकार को उक्त घरों को उजाड़ने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस बस्ती में गरीब मजदूर लोग हैं तथा जैसे तैसे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं और कहा कि फुलपुरा में घरों के साथ-साथ स्कूल, धार्मिक स्थल, चिकित्सालय एवं अन्य संस्थान भी टूट जाएंगे। जिससे उन लोगों का जीवन दूबर हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विधान सभा अध्यक्ष मोहम्मद मोइनुद्दीन, आफताब आलम, आरिफ सिद्दीकी,मोनिस राजपूत,शाकिब चौधरी,सुखदेव प्रधान,नाजिम मेम्बर,शाहरुख, नावेद सैफी,नूर हसन,जाहिद हुसैन, रूबी एडवोकेट आदि मौजूद रहे

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply