जसपुर:सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत,नहीं हो सकी शिनाख्त

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड(0 3 जनवरी 2022)

अंकुर जैन,  ब्यूरो चीफ

जसपुर। सड़क हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। कोहरे के चलते फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने इस व्यक्ति को रौंद दिया। वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अधेड़ की शिनाख्त को शव काशीपुर मोर्चरी में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को फोरलेन पर घना कोहरा आ गया। इसी बीच ग्राम मंडुआखेड़ा के पास एक अधेड़ (45) पैदल ही फोरल पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक आये एक वा से उसे उड़ा दिया। हादसे के बाद अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि पीएम कराने के बाद शव की शिनाख्त के लिये तीन दिन तक मोर्चरी में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *