जसपुर विधायक का विद्युत कटौती के खिलाफ हल्लाबोल, कार्यालय में की तालाबंदी

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड 12 जनवरी 2022)

(अंकुर जैन ब्यूरो चीफ)

जसपुर। कड़ाके की ठंड के चलते विधानसभा क्षेत्र में लगातार की जा रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कांग्रेसियों के साथ विधायक ने उपखंड विद्युत कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर विद्युत कटौती बंद करने की मांग की तथा विधायक ने ड्यूटी पर मौजूद न मिलने पर लिपिक गौरव बिष्ट की अनुपस्थिति लगवाई।आज बिजली घर में एकत्र हुए कांग्रेसियो ने विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर उपखंड विद्युत कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कड़ाके की ठंड में शीत लहर के चलते क्षेत्र में कई बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। लेकिन सरकार और के साथ में काम में जूं तक नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि सर्दी का समय है और ठंड चरमसीमा पर है। उन्होंने 10 दिन पूर्व भी एसडीओ से निवेदन किया था। एमडी व डीजीएम से फोन से वार्ता कर कहा था कि विद्युत कटौती कम से कम की जायें। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन कम है। लेकिन उसकी व्यवस्था की जाए और उद्योगों की विद्युत कुछ कम की जाए। विधायक आदेश चौहान आगे कहा कि विद्युत कटौती को लेकर 1 सप्ताह पूर्व भी डीजीएम

काशीपुर का जाकर घेराव किया था।और कहा कि सुबह के समय सर्दी कहा कि कड़ाके की सर्दी व के चलते बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को बिजली बहुत आवश्यकता है। कई बुजुर्गों की मौत हो गई। कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में सरकार और प्रशासन के कानों में प्रातः 6 बजे विद्युत कटौती की और करीब 10 बजे के करीब क्षेत्र में बिजली आई। अघोषित विद्युत कटौती चरम सीमा पर है। उन्होंने विद्युत कटौती के चलते जनमानस त्रस्त है। विधायक आदेश चौहान ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि विभाग अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह डीजीएम काशीपुर के जाकर तालाबंदी करेंगे। इस दौरान सुखदेव सिंह, इख्तियार अहमद बबलू गजेंद्र सिंह चौहान, नौशाद सम्राट,दूल्हे खां, हिमांशु नंबरदार, मोहम्मद आरिफ, जाकिर हुसैन, आफताब अंसारी, मोइनुद्दीन मजनू, सर्वेश चौहान, दीपांशु, राजेंद्र सिंह बिट्टू आदि
कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *