उधम सिंह नगर-उत्तराखंड (17 जनवरी 2022)
जसपुर। नगर में जल निगम की पाइप लाइन फटने से जलापूर्ति बाधित हो गई। नगरवासी बुधवार को मोहताज हो गए। सेकड़ो घरों में पानी नहीं पहुंचा। पूरे दिन उपभोक्ता परेशान होकर अफसरों को कॉल करते रहे।
यहां बता दें कि इन दिनों नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिओ टेलीकॉम कंपनी का फाइबर लाइन पढ़ने का कार्य चल रहा है। इसी बीच लकड़ी मंडी चौराहा एवं सिंघल नर्सिंग होम के सामने जीओ की लाइन डाल रहे श्रमिकों से जल संस्थान की पाइप लाइनें टूट गई । जिस कारण सैकड़ों घरों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप होगई । जिस कारण लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। पूरे दिन लोग जल संस्थान एवं प्रशासनिक अफसरों से पानी के संबंध में जानकारी लेते रहे। वहीं, सूचना पर जल संस्थान के जेई के टम्टा ने दोनों स्थानों पर अपने कर्मी लगाकर काम शुरू करा दिया। जेई श्री टम्टा ने बताया कि सिंघल नर्सिंग होम के समीप पाइप लाइन टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। पूरी शिद्दत से कार्य अभी भी चल रहा है। अभी लगभग 2 घंटे का कार्य के बाकी है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply