उधम सिंह नगर उत्तराखंड (21 जनवरी 2023)
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर। मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में नालसा (नशा पिड़ितों एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं) योजना 2005 के क्रियान्वन हेतु 22 जनवरी 2023 (रविवार) को प्रातः 11 बजे से सांय 03ः00 बजे तक बीएसवी इण्टर काॅलेज, जसपुर में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी उपस्थित रहेंगे। नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं उनसे दूर रहने की जानकारी देते हुए लोगोें को नशे कि खिलाफ जागरूक करने के साथ ही विधिक जानकारी दी जाएंगी। इसके अलावा बहुद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, हौम्योपैथिक विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, डेयरी विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल निगम, डी0आर0डी0ए0, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं राजस्व विभाग आदि विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिसमें उक्त सभी विभाग अपना-अपना स्टाॅल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply