
जसपुर मे सोमवार को 74वें गणतंत्र दिवस की धूम रही।
नगर की अंग्रेणी शिक्षण संस्थाओ मे शुमार पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटरकालेज मे गणतंत्र की धूम रही।कालेज के छात्र छात्राओं ने रंगारंग व संस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मौजूद लोगो क़ो मंत्रीमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर कलेजा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष प्रदीप गोयल द्वारा झंडारोहण कर सलामी दी तथा सभी क़ो गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीयगीत,वंदे मातरम का उद्घोष किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल ने 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का पालन करे तो देश की स्थिति और बेहतर हो सकती है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्र छात्राओं क़ो बधाई देते हुये।

देश प्रेम ऐंव राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिष्ठान भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य बाबू सिंह शाक्य, मासटर खूब सिंह, राजीव गोयल, अंकुर बंसल, शहीद कॉलेज के शिक्षागण मौजूद रहे आदि मौजूद रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply