जसपुर: नगर की सामाजिक संस्था समदर्शी कल कराएगी आठ बेटियों के हाथ पीले

उधम सिंह नगर-उत्तराखंड( 28 जनवरी 2022)

जसपुर। हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की सामाजिक संस्था समदर्शी कल आठ गरीब बेटियों के हाथ पीले कर विदा करेगी। संस्था संरक्षक मोहम्मद यामीन अध्यक्ष आरपी सिंह ने

बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी संस्था ने बेसहारा लड़कियों की शादी करती आ रही है। उन्होने बताया कि रविवार को मुस्लिम, सिख एवं हिंदू धर्म की गरीब कन्याओं की शादी नगर के गणमान्य लोगो की मौजूदगी में दुल्हन पैलेस में सम्पन्न होगी । संस्था सचिव डॉ. सुदेश ने बताया कि मैरिज हाल में शादी की रस्मो को पूरा किया जाएगा। साथ ही सभी दूल्हों की बारात एक साथ बग्गियों पर भी चढ़ाई जायेगी। बारातियों को खाना खिलाने के साथ वर-वधू को उपहार भी दिए जायेंगे। कहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *