जसपुर में नगर कीर्तन का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत,

उधम सिंह नगर -उत्तराखंड (27 फरवरी 2023)

जसपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर
नगर कीर्तन का स्वागत किया।

आज बाबा गुरदेव सिंह की अगुवाई में नगर कीर्तन ग्राम अजीतपुर से सुबह पांच बजे शुरू हुआ। जो मुकुंदपुर और आलू फार्म होते हुए जसपुर पहुँचा।

पंचप्यारे कार में सवार होकर आगे चल रहे थे। जिनके पीछे पालकी में गुरु गोविंद साहिब विराजमान थे। वहीं, सेवादार नगर कीर्तन के आगे-आगे पानी का छिड़काव करते चल रहे थे। दोपहर 1:00 के करीब
सुभाष चौक पर पहुंचे नगर कीर्तन का नगर की सामाजिक संस्थाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंज प्यारों को सरोपे भेंट कर स्वागत किया। साथ ही फल एवं जल भी वितरण किया। वहीं
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने नर्सिंग होम के सामने समर्थकों के साथ नगर कीर्तन का गर्मजोशी स्वागत कर
पंज प्यारों को सरोपे भेंट कर बाबा गुरदेव सिंह से आशीर्वाद लिया। इस के आलावा जगह-जगह पर लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।
नगर कीर्तन का समापन बूढ़ा फार्म पतरामपुर में हुआ । वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद उमर, आबिद नूरी, दूल्हे खां,मो. यामीन, गजेंद्र सिंह चौहान, सरवन सिद्धू, अशोक खन्ना,आदित्य गहलोत, हिरदेश चौहान, त्रिलोचन फौजी,प्रेम सहोता, सुखबीर सिंह, डॉ.सुदेश, आरपी सिंह, सरदार महेंद्र, कुलवंत सिंह, गुरुदेव सिंह, त्रिलोक अरोरा, सतीश अरोरा, इख्तियार बब्लू, मोइन, हिमांशु नंबरदार, मोहम्मद इकबाल, सनी प्धान, गुरचरण तोता, शाहिद सेनापति, अंकुर सक्सेना, शरीफ अहमद,आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *