साकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चचेरा भाई ही निकला कातिल


उधम सिंह नगर उत्तराखंड,(0 7 मार्च 2023 )

जसपुर बढ़ियावाला निवासी साकिब की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मामूली विवाद में हत्या की थी।

आज काशीपुर मैं जिले के पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बढ़ियावाला निवासी शाकिब पुत्र अनीस की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के सगे तहरे भाई कासिम उर्फ़ दानिश पुत्र हनीफ अहमद ने वेल्ड से गला घोट कर कासिम को मौत की नींद सुलाया था। हत्या करने के बाद गुमराह करने के लिए मृतक शाकिब के सीने पर चाकू से निशान बनाए थे ताकि लोगों को लगे कि किसी जानवर के हमले में शाकिब की मौत हुई हो।
हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली है।पुलिस ने आरोपी से आला कत्ल बरामद करने के उपरांत आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

डॉग स्क्वायड की मदद से हत्या आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना का खुलासा करते पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी

जसपुर। पुलिस ने बढ़ियावाला निवासी शाकिब की हत्या कांड का खुलासा 24 घंटे के भीतर ही करने में सफलता हांसिल की। हत्याकांड के खुलासे में फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने बड़ी भूमिका निभाई। पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने बताया कि डॉग स्क्वाइट की मदद से हत्यारोपी से जब पूछताछ की गई तब उसने अपना जुर्म इकबाल किया। जिसका उपरांत हत्याकांड से पर्दा उठ गया। और आरोपी अपने अंजाम तक जा पहुंचा

डॉग स्क्वायड टीम के साथ केटी
  साकिब की हत्या से परिवार में कोहराम मचा,6 माह पहले हुई थी शाकिब की शादी,

साकिब की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।

मृतक साकिब का फाइल फोटो

परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक साकिब की शादी महेज छह माह पहले ही हुई थी। पिता अनीस अहमद ने बताया कि मो.साकिब की शादी अगस्त 2022 में जिला रामपुर के टांडा बादली कस्बे से हुई थी। साकिब की पत्नी पांच दिन पहले ही अपने मायके गई है। वह शादी से पहले नैनीताल, दिल्ली आदि स्थानों पर कारपेंटर का काम करके लौटा था। वर्तमान में वह गांव में ही काम कर रहा था। पिता भी मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम घर पर साकिब का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देर शाम पास के ही कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खाक किया गया ।

दूसरे खेत में की थी हत्या, शव डाला था दूसरे खेत में!

जसपुर। पिता अनीस ने बताया कि साकिब की हथेली पर भी चाकू के निशान हैं। दाहिना हाथ टूटा हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि हत्यारों ने जसवंत के खेत में हत्या कर सतनाम के खेत में शव डाला होगा। मरने से पहले साकिब ने हत्यारों से संघर्ष किया होगा। डॉग स्क्वाड के सामने पुलिस ने कई लोगों को खड़ा कर उनके कपड़ों को सुंघाया था। साकिब उर्फ दानिश पर भोंक कर शक जता दिया था । जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।जिस के उपरांत ही खुलासा हुआ।

… तो क्या हत्या को अंजाम देने के बाद डीजे पर नाचा था आरोपी !

ग्रामीणों का कहना है कि जिस रात साकिब की हत्या की गई उस रात्रि ही गांव में एक परिवार के बच्चों हक़ीक़ा कार्यक्रम था। जिसमें डीजे पर गांव के ने जमकर डांस किया था। बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस करने वालों में हत्यारोपी कासिम उर्फ दानिश भी मौजूद रहा था! जिससे यह माना जा रहा है कि आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के उपरांत डीजे पर डांस किया था। शायद आरोपी की यह मंशा रही हो कि लोगों को लगे कि वह उस रात्रि ग्रामीणों को साथ मौजूद था। परंतु पुलिस की गहन पूछताछ और डॉग स्क्वायड ने उसकी सारी मंशाओ पर पानी फेर दिया। जिसके चलते ही अपने अंजाम यानी सलाखों के पीछे जा पहुंचा।

आरोपी ने ही मृतक के परिजनों को दी थी लाश की सूचना

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक साकिब ज़ब पूरी रात अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।बताया जा रहा है कि लगभग 11 बजे के समय आरोपी क़ासिम उर्फ़ दानिश ने ही शाकिब की लाश खेत में पड़े होने की सूचना दी थी। उसकी सूचना के उपरांत ही परिजनों में कोहराम मच गया था।

नशे के आदी थे मृतक और हत्यारोपी, सीसी फुटेज में भी देखे दोनों साथ

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक साकिब और हत्यारोपी कासिम उर्फ दानिश दोनों ही नशे के आदी थे। पुलिसिया खुलासे में भी इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी ने को कुबुला है कि क्या वे मृतक साकिब के साथ नशा करने खेत पर गया था। जहां शाकिब नशा होने के उपरांत उसे व उसके परिवार को गाली गलौज करने लगा था इसी के चलते हुए विवाद के बाद उसने अपनी बेल्ट से साकेत का गला घोट कर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने जब गांव में लगे कैमरे की सीसी फुटेज चेक की तो हत्यारोपी कासिम उर्फ दानिश मृतक साकिब के साथ नजर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *