
उधम सिंह नगर -उत्तराखंड( 8 अप्रैल 2023 )
जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा के कुछ सभासद और ग्रामीण ना सिर्फ पंचायत छेत्र में बनने वाले आकाशवाणी केंद्र के विरोध में उतर आए बल्कि चेयरमेन गायत्री देवी के खिलाफ मोर्चा खोल डाला। नाराज लोगो ने प्रस्तावित भूमि पर धरना-प्रदर्शन कर अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेयरमेन पर मिली भगत का आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार ने बोर्ड में प्रस्ताव पास कराए बिना ही आकाशवाणी केंद्र स्वीकृत करा दिया। जबकि इस भूमि पर पंचायत कार्यालय और दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पास हो चुका है। इस दौरान उन्होंने आकाशवाणी केंद्र को भूतपुरी रोड पर नगर पंचायत के स्वामित्व वाली दूसरी भूमि पर बनाने की मांग की।
आज सुबह नगर पंचायत महुआ डाबरा के ग्रामीण एवं सभासदों ने आकाशवाणी केंद्र की प्रस्तावित भूमि पर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा अध्यक्ष की वहीं,सभासदों ने आरोप लगाया इस भूमि पर केंद्र बनाने क तो सरकार और न ही प्रसार भारती ने नगर पंचायत बोर्ड से अनुमति ली है और न ही बोर्ड प्रस्ताव पास कराया है। बताया कि नगर पंचायत ने पूर्व में ही इस भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निकाय इस भूमि पर बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए दुकान एवं ग्रामीणों की सुविधा के लिए बारात घर बनवायेगी। इससे निकाय की आय में वृद्धि होगी। ग्रामीण एवं सभासदों ने भूतपुरी रोड बिजली घर के पास निकाय की दूसरी भूमि पर आकाशवाणी केंद्र का निर्माण कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन करने वालों में वार्ड नंबर 4 सभासद संजय शर्मा, वार्ड नंबर 2 सभासद सोनू कुमार, वार्ड नंबर 3 सभासद नूरजहां,पवन, रूपमती देवी, कृष्णा देवी, ओमप्रकाश सिंह, सुनील कुमार, राम अवतार, बलदेव सिंह, रामपाल सिंह, रश्मि देवी, श्यामवती देवी आदि शामिल रहे ।
।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply