जसपुर:ग्राम पूरनपुर में आयोजित हुआ कृषक महोत्सव, किसान निधि का उठा मुद्दा

उधम सिंह नगर, उत्तराखंड(0 6 मई 2023)

आयोजित कृषक महोत्सव में उपस्थित लोग

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ

जसपुर। ग्राम पूरनपुर में आयोजित हुए कृषक महोत्सव संपन्न हुआ। जिस में किसान सम्मान निधि सहित किसानो के कई मुद्दे प्रमुखता से उठे । अफसरों ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही। गत बुधवार को न्याय पंचायत पूरनपुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुए कृषक महोत्सव में से संबंधित विभागीय अफसरों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए थे।

कृषक महोत्सव को संबोधित करते कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष मुख्तार सिंह मोखा

उन्होंने किसानों को विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। किसानों ने मृदा परीक्षण कराने को सवाल पूछे। कहा कि खेतों से कैसे मिट्टी की जांच कराई जाए। इससे जांच कराने के तरीके बताए। उन्होंने पीएम सम्मान निधि नहीं आने को लेकर रोष जताया। उन्होंने अफसरों से किसान सम्मान निधि नहीं आने के कारण पूछे। अफसरों ने मामले में पड़ताल कराने की बात कही।किसानों द्वारा मिट्टी की जांच को लेकर किस तरह से मिट्टी ले खेत से जिससे सही रिपोर्ट आसके। अफसरों को मिट्टी के सैंपल सौंपे। कृषक महोत्सव में कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष मुख्तार सिंह मोखा ने भी अपने विचार रखे। तथा किसानों को सुझाव भी दिए।
इस दौरान कृषि विभाग के डॉ. शशि कमल, शंकर कोहली, अनिल चंद्रा, पशुपालन विभाग के संजय उपरेती, डेयरी विभाग के जरनैल सिंह, सहकारिता से गौरव नागर ग्राम प्रधान हृदयेश चौहान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *