जुलाई माह में जसपुर पहुंच रही अखंड ज्योति रथ यात्रा
उधम सिंह नगर उत्तराखंड 11 जून 2023
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ
जसपुर।दो दिवसीय कुमायूं भ्रमण के अंतिम दिन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग , उत्तराखंड अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री डॉ आशु सिंघल के आवास पर पहुंचकर जसपुर के अग्रवाल समाज के साथ भेंट कर भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया तथा अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला ।
उन्होंने प्रत्येक अग्रवाल परिवार से अग्रोहा भ्रमण का आह्वान करते हुए वहां पर निर्माणाधीन कुलदेवी मां महालक्ष्मी के भव्य एवं विशाल मंदिर व उनकी जुलाई माह में जसपुर पहुंच रही अखंड ज्योति रथ यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने अग्रवाल समाज से एकजुट होकर और अधिक सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के नगर अध्यक्ष अवलोक गोयल, महामंत्री विकास अग्रवाल, अंकुर बंसल, प्रदीप गोयल,नवीन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सौरभ गर्ग, शोभित अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, श्रेय सिंघल आदि अग्रबंधु उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply