Advertisement

जसपुर-कांग्रेस को बड़ा झटका: डॉ. एमपी सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेते डॉक्टर एमपी सिंह व अन्य

उधम सिँह नगर, उत्तराखंड (18 जून 2023)

अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ

जसपुर में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हे।कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाने वाले क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी में शामिल हो गये। जसपुर छेत्र में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हे।शनिवार को देहरादून भाजपा कार्यालय में एस सीएसटी आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में उत्तराखंड भारतीय रहे।

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सम्मुख कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए दो दर्जन से ज्यादा असरदार लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पार्टी प्रदेश कार्यालय में टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, डॉ. एमपी सिंह, फखरुद्दीन प्रधान, शाहनवाज, उपेंद्र शर्मा देवी सिंह, दयाराम शर्मा,महेंद्र शर्मा, डॉक्टर कार्तिकेय सिंह, दौलत सिंह, शहंशाह आलम, रियासत अली, शाहिद हुसैन, बलवंत लाल एडवोकेट, प्रदीप कुमार एडवोकेट, कपिल कुमार प्रधान के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *