
उधम सिंह नगर उत्तराखंड (7 जुलाई 2023 )
रुद्रपुर। आपको बता दें की जिले में भारी बारिश की चेतावनी को मद्देनजर देखते हुए ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने 8 जुलाई को उधम सिंह नगर जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्र, राजकीय एवं निजी विद्यालय में अवकाश घोषित करने के मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के द्वारा 6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है जिसको लेकर उत्तराखंड में अलग भी जारी किया है जिसके मद्देनजर उधम सिंह नगर जिले में जिला आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा सभी बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों का निरीक्षण कर पहले ही आपदा से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि अवकाश के दौरान समस्त शैक्षरिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply