परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
● गुरुवार को मिला था युवक का क्षत-विक्षत शव
• भाई ने जताया हत्या का अंदेशा, पुलिस का जल्द खुलासे का दावा
ऊधम सिंह नगर,उत्तराखंड( 22 जुलाई 2023)
जसपुर।क्षत-विक्षत रूप से मिले मो.आरिफ के शव मामले में जहाँ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गहन जांच करने में जुट गई है। वही आरिफ की हत्त्या गला दबाकर की गई है।इसका खुलास पीएम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने आरिफ के बिसरे को भी परीक्षण के लिए देहरादून भेजा है। वहीं, पुलिस केस दर्ज करने के बाद लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब हे कि गुरुवार को मो. आरिफ पुत्र मो. उमर का शव शमशान घाट के आगे रोड से अंदर बाग में मिला। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर उसका पीएम कराया। वहीं, मृतक के भाई वसीम अहमद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का कराया है। शनिवार को आई पीएम रिपोर्ट में आरिफ की हत्या गला दबाने से होना प्रतीत हुआ है। इस संबंध में कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है और जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
सीसीटीवी खंगालने में जुटी हे पुलिस
जसपुर। घटना का खुलासा को लेकर पुलिस पूरी शिद्दत से जुटी है। अलग-अलग लाइनों को लेकर पुलिस की कई टीमें खुलासे के प्रयास में रात दिन एक किये हुये हैँ।एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि अब तक 150 कैमरों के रिकॉर्ड खंगाले जा चुके हैं।
लगभग दो दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस
जसपुर।शव मिलने के बाद से जसपुर पुलिस मुसलसल हत्यारो को अंजाम तक पहुंचाने में जुटी हे। इस के चलते जरा भर भी शक के दायरे में आने वाले हर आदमी से पूछताछ कर रही हे। कोतवाली पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद बीस लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस का कहना हे कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply