
उधम सिंह नगर,उत्तराखंड (16 अगस्त 2023)
अंकुर जैन,ब्यूरो चीफ
जसपुर इनरव्हील क्लब ने करन सिंह मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारीयों ने खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्र मुक्त कर दिया । इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उपहार वितरण किया । तदोपरांत बच्चों को अल्पाहार कराया गया ।
जसपुर इनर व्हील क्लब ने 77 में स्वतंत्रता दिवस नगर के करन सिंह मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया।इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल ने विद्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी। क्लब की सदस्यों ने अध्यक्ष बबीता अग्रवाल के नेतृत्व में विद्यालय की छात्र छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरी शिद्द्त से मनाया । इस दौरान बबीता अग्रवाल ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनकी कुर्बानियों को याद किया।तथा सभी छात्र-छात्राओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता अखंडता व खुशहाली एवं देश सेवा के पूरे जज्बे के साथ सहयोग देने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने तालियां बजा कर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष का अभिवादन किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। क्लब की सदस्यों ने छात्र छात्राओं को उपहार भेट किए। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल के साथ ममता अग्रवाल, पूनम गुप्ता, पारुल बंसल, शिवांगी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, संगीता शर्मा, प्राची गर्ग, मनीषा बंसल, प्रिया गर्ग सीमा गर्ग, छाया बंसल आदि उपस्थित रहे।

इस्लाम हुसैन
संपादक – कुमाऊँ मिडडे
प्रधान कार्यालय – हुसैन मंजिल, निकट लकडी मंडी चोहरा- जसपुर (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड, पिन- 244712
संपर्क – 8279368237, 9412036910
ईमेल – kumaonmidday@gmail.com











Leave a Reply