नशे पर होगी अब गहरी चोट:डॉ.दिलशाद को नशा मुक्ति अभियान समिति के अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

उधम सिंह नगर उत्तराखंड,(0 2 सितंबर 202)
अंकुर जैन, ब्यूरो चीफ
जसपुर। युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकने के लिए अब सामाजिक संगठन में नगर के सामाजिक लोग आगे आने लगे हैं। युवाओं को खोखला कर रही नशे की बीमारी को लोग क्षेत्र से खत्म करने के लिए में कमर कस लिए। इसी कड़ी में सराहनीय कदम उठाते हुए नगर की सामाजिक संस्था भारत जनहित सेवा संगठन ने नशा मुक्ति अभियान का आगाज किया है। इसकी जिम्मेदारी नगर के स्वच्छ छवि के तथा समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ सामाजसेवी युवा डॉ. दिलशाद को जिम्मेदारी सौंप गई है। संगठन के प्रति प्रति निष्ठा व रुचि को देखते हुए प्रदेश कार्यकारणी की संस्तुति एवम प्रदेश अध्यक्ष सोनू कादरी के निर्देशानुसार डॉक्टर मौ. दिलशाद को जसपुर का नशा मुक्ति अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारी ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्माण करेंगे। वही डॉक्टर दिलशाद ने भी संगठन के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए उनको ऊपर जताए गए विश्वास पर पूरी तरह खराब उतारने का भरोसा दिलाया। डॉ. दिलशाद के अध्यक्ष नियुक्त होने पर समिति के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में सोनू कादरी, शान ए इलाही, फाईम उर रहमान, एजाज अंसारी,हाजी नासिर हुसैन जहीर आलम,मोहम्मद वसीम मोहम्मद मुबीन शाहरुख अली साकिब चौधरी मोहम्मद फहीम शान,मोहम्मद सलीम मोहम्मद इस्लामुद्दीन शाह वाली मोहम्मद नजीर रविराज एडवोकेट मोहम्मद आजम,

मोहम्मद फरमान मोहम्मद दानिश मोहम्मद अकरम रहीम रहमान
मोहम्मद आकिब,आदि शामिल हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *