Advertisement

जसपुर मे आरएसएस द्वारा हृदय स्वास्थ्य जागरूकता युवा मैराथन दौड़ का किया आयोजन



उधम सिंह नगर उत्तराखंड (24 सितंबर 2023 )
अंकुर जैन ब्यूरो चीफ

जसपुर। नगर मे आरएसएस द्वारा हृदय स्वास्थ्य जागरूकता युवा
मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिस में 129 लोगों ने चार किमी की दौड़ लगाई। पहले दस विजेताओं को सम्मानित किया गया।

आज सुबह नगर क्षेत्र के युवा गांधी पार्क में जमा हुऐ हुए। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने युवाओं को बैज लगाए। नगर संघ चालक पृथ्वी सिंह, सेवा भारती के विभाग प्रमुख अरविंद राव, पूर्व विधायक डॉ. एसएम सिंघल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। धावक सूत मिल होते हुए स्वागत मंडप तक चार किमी दौड़ लगाकर पहुंचे। सचिन पहले, नवनीत दूसरे, मोहित तीसरे स्थान पर रहे। इन्हे ट्रॉफी तो भाजपा नेता खड़क सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक के रूप में पूर्व मेजर स्वतंत्र मिश्रा रहे। दौड़ को सफल बनाने को जगह-जगह पुलिस फोर्स को लगाया गया था। यहां डॉ. सुदेश, भूपेंद्र चौहान, सुशांत विश्नोई, अशोक खन्ना, मुनीष, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुकेश, संदीप, स्वतंत्र गहलोत, सुधीर विश्नोई आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *