Advertisement

उधम सिंह नगर में एक व्यक्ति ने घर की छत पर फहराया विदेशी झंडा, मुकदमा दर्ज


उधम सिंह नगर उत्तराखंड 1 अक्टूबर 2023
उधम सिंह नगर के किच्छा सितारगंज रोड पर हाईवे के निकट ग्राम बरी में एक व्यक्ति को अपने घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके पर जाकर झंडा उतरवाकर वीडियोग्राफी करवाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलभट्टा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर ने बताया कि ग्राम बरी में एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगाया हुआ है। जिस पर आसपास के लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना पर पुलिस ग्राम बरी पहुंची और मकान मालिक परमजीत सिंह को हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा 153ए, 268 और 504 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *